IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: स्मृति मंधाना का शतक, ऑस्ट्रेलिया हैरान!

 IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: स्मृति मंधाना का शतक, भारत का स्कोर उड़ान पर – ऑस्ट्रेलिया पर दबाव

मैच कहां हो रहा है :

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिलाओ टीमों के बीच दूसरा वनडे 17 सितंबर 2025 को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेला जा रहा है।

यह स्टेडियम नया है और यहां पर यह पहला बड़ा हाई-प्रोफाइल मुकाबला हो रहा है। फैंस के लिए यह मैच इसलिए खास है कि हजारों की भीड़ अपने चहेते खिलाड़ियों को चीयरस करने पहुंची।

IND W vs AUS W 2nd ODI 2025 का मैच स्मृति मंधाना खेलते हुए
IND W vs AUS W 2nd ODI 2025 का मैच स्मृति मंधाना खेलते हुए

पहला मैच और इस मुकाबले की अहमियत

सीरीज़ का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था और 1-0 की बढ़त बना ली थी।

 इसका मतलब था कि भारत के लिए दूसरा वनडे करो या मरो मैच था।

अगर भारत यह मैच हार जाता तो सीरीज़ हाथ से निकल जाती। इसलिए टीम इंडिया के हर खिलाड़ी पर ये ज़िम्मेदारी थी कि अच्छा प्रदर्शन करें।

 भारत की शुरुआत

भारत ने बल्लेबाज़ी की शुरुआत प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना से की।

• प्रतिका रावल ने 25 रन बनाए। उन्होंने तेज़ स्ट्रोक्स खेलकर रन रेट बनाए रखा, लेकिन गार्डनर की गेंद पर आउट हो गईं।

• इसके बाद स्मृति मंधाना ने मैदान पर कदम रखा और स्टेडियम में बैठी भीड़ का जोश दोगुना कर दिया।

स्मृति मंधाना का शतक और उनका ताबड़तोड़ बैटिंग

स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में 117 रन ठोक डाले।

14 चौके

• 4 छक्के

स्ट्राइक रेट 128+

स्मृति मंधाना का यह शतक उनके आक्रामक और क्लास दोनों का उदाहरण था।

उनकी इस पारी के बाद भारत का स्कोर तेज़ी से बढ़ने लगा और ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी बिखर गई।

Social media pic खेलते हुए
Social media pic

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड्स

• यह स्मृति मंधाना का 10वां वनडे शतक था।

• ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका दूसरा शतक है।

• इस शतक के साथ वह भारत की सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों बन चुकी है और अपना जगह लिस्ट में और ऊपर कर चुकी हैं।

मिडिल ऑर्डर का योगदान

• हरलीन देओल (10 रन में ) रन आउट हो गईं।

• कप्तान हरमनप्रीत कौर (17 रन) उन्होंने भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं।

• लेकिन इसके बाद दीप्ति शर्मा (28 रन) और ऋचा घोष (22)* ने नाबाद साझेदारी निभाई।

दोनों बल्लेबाज़ों ने समझदारी से खेलते हुए स्कोर 229/4 तक पहुंचा दिया।

भारत का स्कोर (39.2 ओवर तक)

कुल स्कोर: 229/4

रन रेट: 5.82

नाबाद बल्लेबाज़: दीप्ति शर्मा (28*) और ऋचा घोष (22*)

साफ बात है कि भारत का लक्ष्य 300 या 300 से अधिक स्कोर करना होगा, जो इस पिच पर जीत की गारंटी बन सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी

ऑस्ट्रेलियाई की गेंदबाज़ी इस मैच में पूरी तरह संघर्ष करती नज़र आई है।

• एशले गार्डनर ने दो बड़े विकेट लिए (प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर) के।

• ताहलिया मैकग्राथ ने स्मृति मंधाना को आउट किया, लेकिन तब तक भारत मज़बूत स्थिति में पहुंच चुका था।

• बाकी गेंदबाज़ रन रोकने में असफल रहे।

 क्यों खास है यह मैच?

1. स्मृति मंधाना का शतक – भारत की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण।

2. मुल्लांपुर स्टेडियम – यहां का यह पहला हाई-स्कोरिंग मैच है।

3. फैंस का जोश – हर चौके-छक्के पर पूरा स्टेडियम गूंज उठ रहा था।

 सोशल मीडिया पर चर्चा

• एक फैन ने लिखा – स्मृति मंधाना = मैजिक, आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होगा।

• दूसरे ने ट्वीट किया – आज स्मृति ने विराट कोहली वाली झलक दिखाई।

• किसी ने लिखा – मंधाना दुनिया की सबसे खतरनाक ओपनर हैं।

 सोशल मीडिया पर #Mandhana और #INDvsAUSW ट्रेंड कर रहे हैं।

 सीरीज़ का महत्व

• ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में अभी 1-0 से आगे है।

• अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो सीरीज़ 1-1 से बराबर हो जाएगी।

• अगर हार जाता हैं तो सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – पुराना मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें जब भी भिड़ती हैं, मैच रोमांचक होता है।

• पिछले 10 वनडे में भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 7 जीते हैं।

• लेकिन मंधाना और हरमनप्रीत जैसी बैटर ने कई बार भारत को मज़बूत स्थिति में बंधे रखा है।

 मुल्लांपुर स्टेडियम की खासियत

यह स्टेडियम नया बना है और यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है और यह मुकाबला यहां खेला जा रहा है।

• क्षमता: लगभग 38,000 दर्शक

• आधुनिक सुविधाएं और वर्ल्ड क्लास आउटफील्ड

• यही कारण है कि फैंस यहां काफी उत्साहित होकर मैच देखने पहुंचे है।

 आगे की रणनीति

अगर भारत 300 के आसपास स्कोर बना लेता है तो गेंदबाज़ों को जल्दी विकेट निकालने होंगे।

स्पिनर इस पिच पर अहम रोल निभा सकते हैं।

 दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ से काफी उम्मीदें होंगी।

आगे पढ़ें 👇

AI Photo Editing का खतरा! Google Gemini से आपकी तस्वीरें हो सकती हैं Misuse

17 सितंबर को ही क्यों मनाई जाती है Vishwakarma Puja? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

Leave a Reply